Editor

अखिलेश खुद लड़ेंगे चुनाव,तेज प्रताप की जगह

सपा ने अब कन्नौज से बदला प्रत्याशी, तेज प्रताप की जगह अखिलेश खुद उतरेंगे मैदान में…

VK Finance

समाजवादी पार्टी ने अब कन्नौज से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब कन्नौज लोकसभा सीट से खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। सपा ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि सपा ने तेज प्रताप यादव को यहां से प्रत्याशी बनाया था। इसी बीच लगातार अखिलेश यादव के यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज थीं।

लखनऊ।समाजवादी पार्टी ने अब कन्नौज से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब कन्नौज लोकसभा सीट से खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। सपा ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है।
सपा ने पोस्ट करके लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल दोपहर 12 बजे कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अखिलेश के कन्नौज से चुनाव लड़ने से चुनावी समीकरण दिलचस्प हो जाएगा।
तेज प्रताप को दिया गया था टिकट
बता दें कि सपा ने तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav SP) को यहां से प्रत्याशी बनाया था। इसी बीच लगातार अखिलेश यादव के यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज थीं। इतने दिनों से चल रही चर्चा पर अब सपा ने मुहर लगा दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment