Editor

अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर किया पलटवार

वाराणसी। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर वाराणसी पहुंचे और ओम प्रकाश राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ओपी राजभर को नसीहत देते हुए कहा कि उनके बेटे को जो वोट मिला है, वह बीजेपी का वोट है। अनिल राजभर ने सवाल किया कि राजभर समाज के लोग ओपी राजभर से दूर क्यों गए, और ओपी राजभर को इस पर विचार करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि ओपी राजभर अपनी विधानसभा भी नहीं बचा सके, जबकि जहूराबाद से निर्दलीय प्रत्याशी लीलावती राजभर को 45,000 वोट मिले और एनडीए के प्रत्याशी वहां 15,000 वोटों से हार गए।

VK Finance

अनिल राजभर ने कहा कि सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए ऐसे बयान नहीं देने चाहिए और अब वक्त है ईमानदारी से हार की समीक्षा करने का। उन्होंने ओपी राजभर को यह सलाह दी कि ऐसी भाषा का प्रयोग न करें जो विरोधी करते हैं। अनिल राजभर ने मोदी जी को पूरी दुनिया से मिल रही बधाई का भी उल्लेख किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment