
कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले छतरीपुर, शिवपुर निवासी प्रवीण माधव सिंह का शव शनिवार तड़के लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के विमान से लाया गया।

एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में शव लेने के लिए राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा शैलेश पांडेय, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार पिंडरा विकाश पांडेय और सीआईएसएफ के अधिकारी सहित अन्य लोग पहले से मौजूद थे। बाबतपुर एयरपोर्ट से एंबुलेंस द्वारा मृतक के शव को छतरीपुर लाया गया। समाचार लिखे जाने तक अंतिम संस्कार के लिए शव को मणिकर्णिका घाट ले जाया जा रहा था।