Editor

बदसलूकी मामले के चलते आईपीएस अधिकारी निलंबित

महिला मित्र से संबंधों के विवाद में फंसे एसपी, पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई

लखनऊ। महिला मित्र से संबंधों को लेकर विवादों में फंसे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अंकित मित्तल को शासन ने निलंबित कर दिया है। पिछले वर्ष इस मामले की शिकायत के बाद उन्हें गोंडा के एसपी पद से हटाकर आरटीसी चुनार भेजा गया था। शासन ने पत्नी के साथ बदसलूकी के आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की है।

VK Finance

बता दें कि पूर्व डीजी गोपाल गुप्ता के दामाद अंकित मित्तल पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा था। इसका कारण महिला मित्र के साथ उनके संबंध बताया गया था। उनकी पत्नी ने शासन को शिकायत भेजकर बदसलूकी का आरोप लगाया था। शासन के निर्देश पर देवीपाटन के मंडलायुक्त ने जांच कर रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद 16 दिसंबर 2023 को अंकित मित्तल का तबादला चुनार कर दिया गया था।

शासन ने विभागीय जांच शुरू करते हुए डीजी प्रशिक्षण से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी थी। सूत्रों के अनुसार, डीजी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने अंकित मित्तल को निलंबित कर दिया है। इससे पहले, चित्रकूट के एसपी रहते हुए अंकित मित्तल पर इनामी डकैत भालचंद्र यादव के फर्जी एनकाउंटर का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment