Editor

महोबा में 9वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव, दादा बोले- हमारी किसी से रंजिश नहीं

Breaking news, Breaking news today, Lucknow, Lucknow breaking news, Lucknow khabar, Lucknow news, Today news, Today's news, महोबा में 9वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या

Hamari sevaye

महोबा में 9वीं के छात्र की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। किशोर का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एएसपी, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आरोपियों के बारे में पता कर रही है।
मामला पनवाड़ी थाना क्षेत्र के महुआ गांव का है। यहां सिद्ध गोपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 17 साल का बेटा अमित कुमार पनवाड़ी के नेहरू इंटर कॉलेज में अपने एक भाई और बहन के साथ पढ़ता था। अमित रविवार शाम परिजनों से बेर खाने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम जब अमित घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए।
उसके बारे में आसपास के लोगों से पता किया। इसी बीच किसी ने उसके खेत जाने की बात बताई। परिजन जब खेत पहुंचे तो वहां पर खून से लथपथ अमित का शव कुआं के मशीन घर में पड़ा मिला।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment