Editor

तीन इंस्पेक्टर और एक दरोगा का तबादला, आदमपुर प्रभारी निरीक्षक बदले

Hamari sevaye

वाराणसी- पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने बुधवार को तीन इंस्पेक्टर और एक दरोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है. वहीं, प्रभारी साइबर सेल रहे राजेश सिंह का गैरजनपद तबादला होने पर उन्हें रिलीव कर दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर ने प्रभारी साइबर सेल रहे राजेश सिंह का गैर जनपद तबादला होने पर पुलिस लाइन भेजते हुए कार्यमुक्त कर दिया गया है. उनकी जगह पर प्रभारी निरीक्षक आदमपुर रहे अजीत कुमार वर्मा को प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है. पुलिस लाइन में रहे वीरेंद्र कुमार सोनकर को प्रभारी निरीक्षक आदमपुर बनाया गया है, वहीं क्राइम ब्रांच में रहे दरोगा मनीष कुमार मिश्र को प्रभारी एसओजी बनाया गया है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment