Editor

क्रिसमस और नव वर्ष पर पटाखों और डी.जे. से रहें दूर – फादर थॉमस

Hamari sevaye

VK Finance

क्रिसमस और नव वर्ष पर पटाखों और डी.जे. से रहें दूर – फादर थॉमस

वाराणसी धर्म प्रांत के शिक्षा सचिव, फादर थॉमस (बिशप हाउस, वाराणसी) ने अपील की है कि क्रिसमस और नए साल पर आतिशबाजी और डी.जे. का बिल्कुल इस्तेमाल न करें। आपने कहा कि ये खुशी का त्यौहार है। ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने वाली संस्था ‘सत्या फाउण्डेशन’ के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में फादर थॉमस ने कहा कि प्रभु की उपस्थिति में बने रहने के लिए, एक अच्छा व्यक्ति बनने के लिए और सहयोग की भावना से समाज के लिए कुछ करने के लिए हम तत्पर हो जायें और इसके लिए पर्यावरण को संभाल करके, ईश्वर की सृष्टि में हम लोग अपना योगदान दें।

(चेतन उपाध्याय)
संस्थापक सचिव
‘सत्या फाउण्डेशन’
9212735622

खबर को शेयर करे

Leave a Comment