Editor

वाराणसी में पहली बार बनेगा वरुणा नदी पर एलिवेटेड फ्लाईओवर

Hamari sevaye

वाराणसी में पहली बार वरुणा नदी के ऊपर 15 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने जा रहा है। यह दो लेन का ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट चौकाघाट से रिंग रोड के हरहुआ से दो किलोमीटर आगे (राजातालाब की ओर) तक बनाया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक दबाव को कम करना और काशी विश्वनाथ मंदिर, कैंट स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों तक आसानी से पहुंच प्रदान करना है।

VK Finance

नई ट्रैफिक व्यवस्था का लाभ

दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, बिहार और बंगाल की ओर से आने वाले वाहन अब शहर के अंदर यातायात जाम से बचते हुए इस फ्लाईओवर के माध्यम से सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे 50% ट्रैफिक को इस नए मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर दबाव कम होगा।

परियोजना की योजना और तकनीक

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। यह रिपोर्ट एलिवेटेड सड़क निर्माण के लिए तकनीकी समाधान, एलाइनमेंट, पुल और जंक्शन की संख्या तय करेगी। नदी के रिवरबेड पर बनने वाली यह सड़क बाढ़ जैसी परिस्थितियों में भी उपयोगी रहेगी।

मील का पत्थर साबित होगा

मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट ग्रीनफील्ड होगा और इसके लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सेतु निगम की असफलता के बाद अब एनएचएआई को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने के बाद यह वाराणसी में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment