Editor

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप, बारिश का अलर्ट जारी

Hamari sevaye

लखनऊ। नवंबर का अंत होते ही उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। आगरा, मुरादाबाद और कुशीनगर समेत कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य रही, जबकि कुछ स्थानों पर 50 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 21 नवंबर को सुबह 8:30 बजे तक राज्य के 20 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया। विभाग के अनुसार, अगले दिनों में तापमान तेजी से गिरने की संभावना है।

VK Finance

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.8℃ और अधिकतम 25.6℃ दर्ज किया गया। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्का तो कुछ जगह घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा, अगले 5 दिनों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसके बाद ठंड और बढ़ेगी।

किन जिलों में कोहरे का अलर्ट?

मऊ, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, कुशीनगर और अम्बेडकर नगर में घने कोहरे की संभावना है। गाजीपुर, गोंडा, बलरामपुर, वाराणसी, जौनपुर, श्रावस्ती, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी और बहराइच में भी कोहरे का असर रहेगा।

अगले दिनों का पूर्वानुमान

23 नवंबर को दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह-शाम हल्का कोहरा छा सकता है। 23 से 26 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 14℃ और अधिकतम 26℃ के बीच रहेगा। इन दिनों मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बारिश के बाद ठंड में तेजी से इजाफा होने की उम्मीद है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment