Editor

सैयदराजा: वर्षों से विवादित चकरोड का हुआ समाधान, सीमांकन कार्य संपन्न

सैयदराजा के मौजा रमऊपुर, परगना नरवन में वर्षों से विवादित चल रहे सरकारी चकरोड का शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर श्रीमती हर्षिता सिंह के निर्देशानुसार समाधान किया गया। इस कार्य की निगरानी नायब तहसीलदार चित्रसेन यादव ने की, जिनके नेतृत्व में राजस्व टीम ने चकरोड का सीमांकन कराकर उसमें मिट्टी डलवाई।

VK Finance

इस कार्य में कानूनगो अजीत कुमार सिंह, लेखपाल अभय सिंह, अंकुर सिंह, तौफिक अहमद और रवि प्रकाश ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए सैयदराजा थाना के उपनिरीक्षक और कांस्टेबल भी मौके पर तैनात थे।

गणपत राय

खबर को शेयर करे

Leave a Comment