Editor

IITBHU में ई-समिट का होगा आयोजन:

Hamari sevaye

250 स्टार्टअप्स, 8000 स्टूडेंट्स, 15 निवेशक और 20 स्पीकर बिजनेस आईडिया पर करेंगे रिसर्च
~~~~~
आईआईटी-बीएचयू में स्टार्टअप्स पर एक बड़ी ई-समिट कराई जा रही है। इस इवेंट में एक ही जगह पर 250 से ज्यादा स्टार्टअप्स, 8000 प्रतिभागी, 20 स्पीकर और 15 निवेशक बिजनेस स्ट्रेटजी तैयार करेंगे। लैब के रिसर्च को बाजार तक पहुंचाने वाले बेस्ट आईडिया को सम्मानित किया जाएगा। 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच में कुल 10 से ज्यादा इवेंट होंगे और 250 से ज्यादा बिजनेस के स्टॉल लगाए जाएंगे।

VK Finance

निवेशकों और बिजनेस टाइकून के बीच होगा संवाद

वोर्टेक्स ऑफ विजनरी” यानी कि दूरदर्शी लोगों की दुनिया की थीम पर ये आयोजन होगा। आईआईटी-बीएचयू के ई-सेल द्वारा वेबसाइट और सोशल मीडिया से जानकारी दी गई कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर ये स्टार्टअप इवेंट कराया जा रहा है। संस्थान में अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, पैनल चर्चाएं होंगी। तीन दिनों तक युवा उद्यमियों, निवेशकों और बिजनेस टाइकून के बीच संवाद होगा। देश-विदेश की कई कंपनियों के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर्स नव उद्यमियों को रिसर्च और आईडिया को बिजनेस का स्वरूप देंगे।
इस समिट में प्रतिस्पर्धा, वर्कशॉप, मास्टरक्लास, टॉक शो, कीनोट लेक्चर और स्टार्टअप शोकेस आदि इवेंट होंगे। माकेेर्टिंग अप्रोच और लीक से हटकर बनाई गई स्ट्रेटजी के लिए एडवेंचर इवेंट होगा। नए विचारों की बिजनेस प्लानिंग प्रतिस्पर्धा के लिए एक्सपेंस इवेंट, गेटवे स्टार्टअप के लिए मिलियन डॉलर पिच, डिसीजन मेकिंग के लिए द फाउंडर्स गैंबिट, रियल वर्ल्ड स्टार्टअप समस्याओं पर केस एक्स के साथ ही डिजाइन रश और वेंचर्स वर्श नाम की प्रतिस्पर्धा और इवेंट होंगे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment