Editor

घरेलू कलह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, सैयदराजा थाना क्षेत्र का मामला

Hamari sevaye

सैयदराजा (चंदौली) — थाना क्षेत्र अंतर्गत जेवरियाबाद गांव में घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार निवासी धर्मावती देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व जेवरियाबाद निवासी दीपक से हुई थी।

VK Finance

परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही धर्मावती को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति दीपक और उसके कुछ परिजनों पर महिला को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने के आरोप लगे हैं। घटना से पहले भी पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपक और उसकी मां (सास) को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment