Editor

कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी मजबूत होकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती है- विधायक डॉ सुनील पटेल

Hamari sevaye

रोहनिया विधायक ने अभियान के तहत सैकड़ो लोगों को बनाया पार्टी का सक्रिय सदस्य

VK Finance

रोहनिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु रविवार को विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मुड़ादेव गांव में अभियान के तहत 35 बूथ अध्यक्षों को सक्रिय सदस्य व सैकड़ो लोगों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी का गमछा के साथ रसीद काटकर साधारण सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी मजबूत होती है और सड़क से सदन तक संघर्ष करती है।कार्यक्रम का संचालन जोन अध्यक्ष दिनेश पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी जोन अध्यक्ष आदर्श पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश यादव, राष्ट्रीय सचिव आनंद प्रकाश, प्रदेश सचिव अनीता पटेल, प्रदेश सचिव रीना वर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह,जोन अध्यक्ष आदर्श पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक वर्मा, जिला महासचिव राजकुमार वर्मा,श्यामबली पटेल,जोन अध्यक्ष दक्षिणी चंद्रशेखर पटेल,जयहिंद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment