Editor

हाथरस-आगरा रोड पर भीषण सड़क हादसा: कार का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा, तीन युवक गंभीर घायल

Hamari sevaye

आगरा। गुरुवार देर रात हाथरस-आगरा रोड पर हिंदुस्तान होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। जानकारी के अनुसार, सादाबाद की ओर से आगरा जा रही एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क पर बेकाबू हो गई और तेज रफ्तार में इधर-उधर लहराने लगी।

VK Finance

अनियंत्रित कार सबसे पहले सड़क पार कर रहे एक हिरण के बच्चे से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए।

घायलों की पहचान कूपा कला, सादाबाद निवासी देवेंद्र पुत्र बब्बू, मुनेश पुत्र मोहर सिंह और दीपक पुत्र बनवारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को पास के सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा रेफर कर दिया। वहीं, कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment