Sanjay Singhy

काशी विश्वनाथ दल द्वारा तृतीय चरण में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल और खाद्य सामग्री वितरण

Hamari sevaye

वाराणसी। काशी विश्वनाथ दल प्रधान केंद्र काशी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को मणिकर्णिका घाट स्थित चक्र पुष्पकरिणी कुंड पर तृतीय चरण का सदस्यता अभियान और सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्णु देव स्थान से शुरू हुए पुनीत कार्य के अंतर्गत गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों को कंबल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

VK Finance

कार्यक्रम का नेतृत्व काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव ने किया। सामाजिक सेवा के प्रति निरंतर सक्रिय संस्था द्वारा सैकड़ों लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही तृतीय चरण में बड़ी संख्या में लोगों ने संस्था की सदस्यता भी ग्रहण की।

कार्यक्रम स्थल पर आयोजक के रूप में अनुराग द्विवेदी, विशाल पाण्डेय, अजय कुमार दुबे, सुनील सिंह यादव, आशीष तिवारी, निधि देव अग्रवाल, विमल त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, शरद शुक्ला, संतोष यादव, अशोक यादव, आशुतोष तिवारी, सौरभ उपाध्याय, विशाल कपूर, अवशेष पांडेय, ध्रुव यादव, दिलीप सिंह, अजय तिवारी, अभिषेक शर्मा, अमरनाथ शिल्पकार, सुनील यादव और पीयूष शाह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा और जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment