Editor

उच्च शिक्षा निदेशक ने जगतपुर महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण

रोहनिया।जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रयागराज डॉ. बी. एल. शर्मा का औचक दौरा हुआ। निदेशक ने क्षेत्रीय अधिकारी उच्च शिक्षा वाराणसी डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा के साथ महाविद्यालय परिसर तथा प्राचार्य कार्यालय का निरीक्षण किया और प्रसन्नता व्यक्त की।महाविद्यालय के प्रबंध समिति के उप प्रबंधक प्रो. निलय कुमार और प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने उनका स्वागत सम्मान किया।इसअवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment