Editor

जाम से निजात दिलाने को लेकर थाना लालपुर की कार्रवाई, गलत दिशा में चलने वालों के कटे चालान

वाराणसी शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए थाना लालपुर पुलिस ने सड़क पर सख्त अभियान चलाया।

VK Finance

इस दौरान गलत दिशा से वाहन चलाकर ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने वाले कई लोगों का चालान काटा गया।

पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों को रोका और सख्त हिदायत दी।

अधिकारियों ने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाना दुर्घटनाओं को न्योता देता है और जाम की बड़ी वजह बनता है।

अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment