Editor

सड़क हादसे में वृद्ध ठेकेदार की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

सारनाथ, वाराणसी , स्थानीय थाना क्षेत्र के आशापुर चौकी अंतर्गत लेढूपुर में गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैंट हुकुलगंज निवासी वृद्ध ठेकेदार की जान चली गई। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर के फरार हो गया।
मिली जानकारी अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के हुकुलगंज निवासी मोहम्मद शकील (60 वर्ष) पुत्र मोहम्मद जाहिर, पेशे से ठेकेदार थे। गुरुवार दोपहर वह चौबेपुर अपनी साइट पर काम देख कर स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। लेढूपुर फुटवनारा पहुँचते ही उनकी तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शकील गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद PRV (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) मौके पर पहुँची। पुलिस सहायता पहुँचने में हुई इस देरी का फायदा उठाकर सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा। बाद में पी आर वी द्वारा घटना की सूचना आशापुर चौकी इंचार्ज मीनू सिंह को दी गई।
घायल ठेकेदार को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चौकी इंचार्ज मीनू सिंह ने पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अब फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment