
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार 25 मार्च 2026 को थाना फूलपुर के उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह (चौकी प्रभारी कंठीराव) ने पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम ताड़ी के पास ताड़ी कर्बला के निकट छापेमारी की, जहां तीन लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी ली, जिसमें ₹1420 नगद तथा मालफड़ के ₹1210 सहित कुल ₹2630 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
इस मामले में थाना फूलपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 91/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- इस्तियाक अंसारी (56 वर्ष), निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, वाराणसी
- अशोक सेठ (34 वर्ष), निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, वाराणसी
- मंगल कुमार (42 वर्ष), निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, वाराणसी
🚔 पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।