वाराणसी। मंडुवाडीह स्थित हजरत तैयब शाह बनारसी के आस्ताने पर आज उर्स के अवसर पर भव्य मेला लगेगा, जो देर रात तक गुलजार रहेगा। छोटी ईद के मौके पर लगने वाला यह मेला बनारस की खास परंपरा माना जाता है। दरगाह के खादिम मोहम्मद अब्दुल सलाम रसीदी और मैनेजर मोहम्मद अकरम की निगरानी में मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचते हैं। मेले में चुनार के प्रसिद्ध बिस्कुट, बड़ी बाजार के नमकीन, पराठा और पकौड़ी की दुकानों पर खास भीड़ देखने को मिलती है, जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है।
