वाराणसी। अस्सीघाट पर गंगा आरती देखने के लिए महाराष्ट्र के रहने वाले सैलानी बृहस्पतिवार की शाम को पहुंचे थे।घाट किनारे किनारे आरती करवाने वालों द्वारा गंगा आरती के दौरान कुर्सी पर बैठाकर आरती देखने वालों से 200 से 300 रुपए वसूलने का आरोप महाराष्ट्र से आए पर्यटकों ने लगाई हैं। पैसा नहीं देने वालों से घाट पर मौजूद अवैध वसूली करने वालों ने दुर्व्यवहार किया हैं। अवैध वसूली से संबंधित एक वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो में पर्यटकों ने अस्सीघाट पर गंगा आरती की आड़ में अवैध धनवसूली करने आरोप लगाई है। अस्सीघाट पर अवैध वसूली करने के आरोप का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने संज्ञान में लिया है। एसीपी भेलूपुर ने अस्सी चौकी प्रभारी को वायरल वीडियो में घाट किनारे अवैध वसूली करने के मामले में जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिए। जांच के बाद अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
