Editor

कानपुर में जामताड़ा स्टाइल साइबर ठगी का भंडाफोड़, 19 अपराधी गिरफ्तार

Hamari sevaye

कानपुर के रेउना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा स्टाइल साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। फिल्मी अंदाज में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से इलाके की निगरानी की और भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव की घेराबंदी कर दी। पुलिस की चेतावनी के बाद दबिश देकर कुल 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

VK Finance

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और म्यूल अकाउंट से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। यह गिरोह सरकारी योजनाओं से जुड़े लोगों का डेटा हासिल कर उन्हें फोन कर ठगी करता था। आरोपियों द्वारा बैंक खाते और ओटीपी की जानकारी लेकर लोगों से पैसे ऐंठे जाते थे।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment