Editor

जालौन में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

जालौन में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।

VK Finance

यात्रा के दौरान जगह-जगह सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा में बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को दर्शाते हुए झांकियां भी शामिल रहीं।

इस मौके पर (आरएसएस) की ओर से पथ संचलन भी किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से भाग लिया। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।

नगर के प्रमुख स्थलों पर स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा पर नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment