Editor

होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर कांडला बंदरगाह पहुंचा LPG जहाज ‘जग विक्रम’

Hamari sevaye

एलपीजी से लदा जहाज ‘जग विक्रम’ सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करते हुए कांडला बंदरगाह पहुंच गया। जहाज पर करीब 20,400 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी हुई है। बंदरगाह अधिकारियों के अनुसार जहाज के पहुंचने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर गैस को उतारने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह खेप घरेलू और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी। होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की आवाजाही होती है। जहाज के सुरक्षित पहुंचने से आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment