Editor

ऑटो व फोर व्हीलर वाहन में जोरदार हुई टक्कर ,सवार चार लोग घायल

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव के सामने हाईवे के सर्विस रोड पर शुक्रवार की रात में लगभग 8 बजे ऑटो व फोर व्हीलर वाहन में हुई जोरदार टक्कर में बहोरनपुर निवासी ऑटो चालक राजू विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष तथा ऑटो पर सवार रायपुर फीफीऔना जौनपुर निवासी नेहा दुबे व जया दुबे तथा दीपापुर राजातालाब निवासी स्विप्ट डिजायर फोर व्हीलर वाहन चालक अशोक कुमार उपाध्याय उम्र 45 वर्ष घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने उक्त सभी घायलों को बगल में स्थित सहारा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा दुबे अपनी बहन जया दुबे के साथ रिजर्व ऑटो से अपने मायके बाबू सराय जा रही थी। जिसके दौरान मोहनसराय से राजातालाब की ओर तेज रफ्तार में जा रही फोर व्हीलर वाहन स्विप्ट डिजायर अनियंत्रित होकर सामने जा रही ऑटो से जा टकरायी जिससे दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गये और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment