Editor

संगम में नहाते समय डूबा प्रतियोगी छात्र, मौत से मचा कोहराम

प्रयागराज के संगम क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय प्रतियोगी छात्र अधीर विक्रम सिंह चौहान की डूबने से मौत हो गई। अधीर अपने दोस्तों के साथ संगम में स्नान करने गया था, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। साथी छात्रों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

VK Finance

मृतक अधीर विक्रम सिंह चौहान, पुत्र मनमोहन सिंह, लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के सरैया गांव का निवासी था और प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद जल पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रातभर तलाश अभियान चलाया। सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment