Editor

नकली आभूषण गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 22 आरोपी गैंगस्टर एक्ट में नामजद

Hamari sevaye

भदोही में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस ने संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंग लीडर राजू सेठ पुत्र बसन्तलाल सहित उसके 21 सक्रिय सदस्यों के खिलाफ थाना गोपीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि यह गिरोह बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नकली आभूषणों को असली बताकर प्रमाणित करता था और धोखाधड़ी के जरिए बैंक से लाभ अर्जित करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह योजनाबद्ध तरीके से कूट रचना और आपराधिक षड्यंत्र के तहत इस अपराध को अंजाम देता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment