Editor

मथुरा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: बाबरिया गिरोह के दो 50 हजार के इनामी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

Hamari sevaye

मथुरा में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश मारे गए। मृतकों की पहचान 50-50 हजार रुपये के इनामी धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

VK Finance

घायल बदमाशों को पहले मांट सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश 24 अप्रैल को सुरीर-टैटीगांव क्षेत्र में कारोबारी अजय अग्रवाल के यहां हुई डकैती में शामिल थे।

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने करीब एक दर्जन पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद गिरोह ने नोएडा, खैर, दिल्ली, पलवल और रेवाड़ी समेत कई इलाकों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment