
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीआईडी को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने मामले में शामिल तीन शार्प शूटरों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल सीआईडी की टीम तीनों आरोपियों को कोलकाता लेकर पहुंची, जहां उनसे पूरी रात गहन पूछताछ की गई।

सूत्रों के अनुसार, सीआईडी यह जानने में जुटी है कि हत्या की साजिश किसने रची, आरोपियों को सुपारी किसने दी और वारदात के पीछे असली मकसद क्या था। पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईडी अदालत से उनका रिमांड मांग सकती है ताकि हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साजिशकर्ताओं तक पहुंचा जा सके। इस सनसनीखेज मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।