

गुजरात के बड़ोदरा से प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक बार फिर संयम और सहयोग की अपील की है। लगातार 24 घंटे के भीतर दूसरी बार प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए नागरिकों को पेट्रोल-डीजल तथा अन्य संसाधनों का कम से कम उपयोग करना चाहिए, ताकि देश पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव न बढ़े।

प्रधानमंत्री ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने, दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग करने और स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं को प्राथमिकता देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें तथा निजी वाहनों की अनावश्यक आवाजाही कम करें। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और ऊर्जा बचत की आदत विकसित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने खाने के तेल की खपत कम करने और हालात सामान्य होने तक सोना खरीदने से बचने की भी अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि देश का हर नागरिक छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाएगा तो भारत किसी भी वैश्विक संकट का मजबूती से सामना कर सकेगा।