

तमिलनाडु की राजनीति में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। अभिनेता से नेता बने और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख ने अपने निजी ज्योतिषी को विशेष कार्याधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विपक्षी दल इस नियुक्ति को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि विजय समर्थकों का कहना है कि यह उनका निजी और प्रशासनिक निर्णय है। विजय हाल ही में राजनीति में सक्रिय हुए हैं और आगामी चुनावों को लेकर लगातार संगठन मजबूत करने में जुटे हैं।
