Editor

अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर

Hamari sevaye

अलीगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी अपराधी मारे गए। दोनों बदमाश लंबे समय से हत्या, लूट और महिलाओं से चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने दिल्ली-NCR समेत कई जिलों में दर्जनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था और कई जिलों की पुलिस को उनकी तलाश थी।

VK Finance

मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान हापुड़ निवासी रज़ा मोहम्मद और बुलंदशहर के कोतवाली देहात निवासी मुबीन के रूप में हुई है। रज़ा मोहम्मद पर 40 मुकदमे दर्ज थे, जिनमें गैंगस्टर एक्ट और 28 लूट के मामले शामिल हैं। वहीं मुबीन के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज थे और उस पर 18 लूट के आरोप थे। दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों बेहद शातिर और हार्डकोर अपराधी थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment