Editor

तारापुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने की अपील

Hamari sevaye

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के पास पटना से पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्रतीत होती है।

VK Finance

पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। अलीनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन या परिचित लापता हो और उसकी उम्र व हुलिया इस घटना से मेल खाता हो, तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

पुलिस को उम्मीद है कि जनसहयोग से मृतक की पहचान जल्द हो सकेगी और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सकेगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment