

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखवा बगीचा के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुक्तार अहमद (34 वर्ष) निवासी मधुकर शाहपुर, संजय चौबे (50 वर्ष) एवं सुनिल चौबे (42 वर्ष) निवासी भोरकला, थाना मिर्जामुराद के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, जुए के मालफड़ के 1250 रुपये तथा जामा तलाशी के दौरान 800 रुपये सहित कुल 2050 रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस संबंध में थाना मिर्जामुराद में मु0अ0सं0 150/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा, उपनिरीक्षक कौशल किशोर, उपनिरीक्षक मुन्ना लाल दूबे, कांस्टेबल कमलेश कुमार यादव एवं रिजर्व कांस्टेबल सूरज कुमार गौड़ शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का संदेश गया है।