Editor

पुलिस भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन, क्वींस कॉलेज केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Hamari sevaye

वाराणसी। पुलिस भर्ती परीक्षा का आज 10 जून को अंतिम दिन है। परीक्षा 8 जून से शुरू हुई थी और तीन दिनों तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। अंतिम दिन अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

VK Finance

लहुराबीर स्थित क्वींस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लहुराबीर चौकी प्रभारी विकल्य शांडिल्य अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ अभ्यर्थियों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई। केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई तथा नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षा समाप्त होने तक पुलिस बल लगातार निगरानी बनाए हुए है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment