

बागपत में टेंट व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वरुण लुहारी की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को घेर लिया था, उसकी जमकर पिटाई की और उसे गोली भी मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

बताया जा रहा है कि वरुण लुहारी के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट और रंगदारी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 19 मुकदमे दर्ज थे। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस द्वारा उसकी संपत्ति कुर्क किए जाने के बाद वह देहरादून में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को बागपत न्यायालय में तारीख पर पेशी के बाद लौट रहे टेंट व्यापारी पिता-पुत्र पर वरुण लुहारी ने हमला कर दिया था। इस हमले में दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।