Editor

मोहर्रम को लेकर लोहता में RAF संग पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Hamari sevaye

लोहता: आगामी त्योहार मोहर्रम के दृष्टिगत लोहता पुलिस ने आज गुरुवार को RAF के साथ मिलकर ताजिया रूट पर फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस बल ने अति संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को शांति व्यवस्था का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च लोहता मीनाबाजार, हरपालपुर समेत ताजिया जुलूस के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील की। पुलिस ने बताया कि मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। RAF व स्थानीय पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment