Editor

विश्व वर्षा दिवस पर मुमुक्षु भवन में संतों के साथ योग और पौधारोपण

Hamari sevaye

पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में परिसर को हरा-भरा बनाने की पहल, वृद्धजनों के लिए मनमोहक वातावरण

VK Finance

वाराणसी। विश्व वर्षा दिवस के अवसर पर पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह ने भारत विकास परिषद एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास, हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान के सहयोग से मुमुक्षु भवन सभागार में संतजनों के साथ योग किया। इसके बाद परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।इस दौरान सावन, गंधराज, स्वर्णचंपा, एक्जोरा, चांदनी आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए, ताकि परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाया जा सके। मुमुक्षु भवन में मोक्ष की कामना से आने वाले सैकड़ों वृद्धजन अब मनमोहक परिसर का आनंद ले सकेंगे और आशीर्वाद स्वरूप पौधों का संरक्षण भी करेंगे। कार्यक्रम में सृजन सामाजिक विकास न्यास के उपाध्यक्ष मदन राम चौरसिया, कौशल पति शर्मा, मनोज कुमार, अर्चना अग्रवाल, विशाल पटेल तथा मुमुक्षु भवन के प्रबंधक काबरा अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। ‘स्वच्छ काशी, सुंदर काशी, हरित काशी’ के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment