Editor

डीआरएम आशीष जैन ने बनारस स्टेशन पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

Hamari sevaye

वाराणसी, 25 जून 2026। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वाराणसी आशीष जैन ने गुरुवार को बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर नई दिल्ली जाने के लिए तैयार खड़ी गाड़ी संख्या 15127 बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोचों का औचक निरीक्षण किया।

VK Finance

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कोचों की स्वच्छता, मेंटेनेंस, यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, लिनन की गुणवत्ता, जलापूर्ति व्यवस्था, लाइट और पंखों की कार्यशीलता तथा सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वातानुकूलित कोचों में लगे फायर डिटेक्शन सिस्टम का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीआरएम ने कहा कि यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए स्वच्छता, सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल यात्रिक अभियंता (सी एंड डब्ल्यू) अनुभव पाठक, कोचिंग डिपो अधिकारी हरिशंकर कुमार तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment