
लखनऊ के महानगर क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में गल्ला व्यापारी विवेक माहेश्वरी ने कथित तौर पर 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यापारी लंबे समय से तनाव में थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना से अपार्टमेंट और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।