

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर राजेपुर गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर 11 हजार केवी विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूटकर सीधे बोलेरो के ऊपर गिर पड़ा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराकर बोलेरो में फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।