
आगरा में फतेहाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवाह में सहायक अध्यापक हरमेश कांत नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्कूल में ही पकड़ लिया। वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। बीएसए ने प्रारंभिक जांच के बाद हरमेश कांत को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए।