Editor

मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक योजना का शुभारंभ, लालगंज तहसील सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

Hamari sevaye

आजमगढ़। मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण लालगंज तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देखा गया। इस अवसर पर लालगंज तहसील क्षेत्र के चार विकास खंडों, तरवां, पल्हना, लालगंज और ठेकमा के शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VK Finance

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह ‘सोनू’ ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई यह कैशलेस शिक्षक योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी। सरकार शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और योगदान के प्रति संवेदनशील है तथा उनके भविष्य को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना से शिक्षकों को उपचार के दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार उमेश सिंह, नायब तहसीलदार कनक सिंह तथा कार्यक्रम के संयोजक एवं खंड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया और उपस्थित शिक्षकों को योजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment