Editor

शादी में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Hamari sevaye

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डण्डवल गांव में शादी समारोह के दौरान भोजन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजीत यादव उर्फ भन्टा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

VK Finance

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई की रात शादी समारोह में भोजन के दौरान हुए विवाद में अजीत यादव और उसके साथियों ने प्रितोष राजभर व ओटू राजभर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल प्रितोष की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। मृतक की मां की तहरीर पर मेहनाजपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

गुरुवार तड़के करीब 1:40 बजे करसड़ा नहर पुलिया के पास पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी बाइक से भागने लगा। पुलिस का दावा है कि घिरने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा व मिस कारतूस, तीन खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पहले से हत्या, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट समेत सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment