

वाराणसी। शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र के ककरमत्ता पुल पर शनिवार सुबह एक बाइक और चारपहिया वाहनों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पीआरबी 0614 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार, हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP65FR1365) की टक्कर कार संख्या GJ05RS9665 और कार संख्या UP32NA8315 से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों की पहचान बाबू राजभर (18) पुत्र चंदन राजभर, प्रीतम राजभर पुत्र बब्बल राजभर, दोनों निवासी कादीपुर थाना शिवपुर, वाराणसी तथा राहुल यादव (पता अज्ञात) के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
