Editor

वाराणसी: सारनाथ के अकथा चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह का हृदयाघात से निधन

Hamari sevaye

वाराणसी के सारनाथ थाने में तैनात अकथा चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह का शनिवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले पापुलर नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि चार माह पूर्व ही उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह किया था। उनके निधन की खबर से परिजनों और सहकर्मियों में गहरा दुख व्याप्त है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment