Editor

आधी रात गूंजीं चीखें… भैसासूर घाट पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा

Hamari sevaye

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित भैसासूर घाट पर शुक्रवार देर रात मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि आठ से दस युवकों के समूह ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बैट और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

VK Finance

पीड़ित नीरज साहनी उर्फ दुर्गा, पुत्र छेदी साहनी, निवासी भरद्वाजी टोला, किसी तरह जान बचाकर आदमपुर थाने पहुंचा और तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक का चिकित्सकीय परीक्षण मंडलीय अस्पताल में कराया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment