Editor

वैष्णो देवी यात्रा पर बारिश की मार! अर्धकुंवारी-भवन नए मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

Hamari sevaye

कटरा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग पर भूस्खलन होने से रास्ता बाधित हो गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। भूस्खलन के चलते इस रूट पर संचालित बैटरी कार सेवा भी प्रभावित हुई है। श्राइन बोर्ड और संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के कार्य में जुटी हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सलाह व निर्देशों का पालन करें। मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही इस रास्ते पर यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment