Editor

लहरतारा में महिला से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, मारपीट के आरोप में दो युवकों की तलाश में पुलिस

Hamari sevaye

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा स्थित नई बस्ती में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता कोमल देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर जा रही थीं, तभी विकास उर्फ करिया और आकाश उर्फ गोरख ने उन पर छींटाकशी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए और अभद्र व्यवहार किया।

VK Finance

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए लहरतारा चौकी के उपनिरीक्षक विवेक यादव ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment