Editor

लखनऊ: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक, 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य

  • उत्तर प्रदेश लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने इस वर्ष प्रदेश के 5 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया।
Hamari sevaye

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी, अर्धसरकारी एवं सहायता प्राप्त संस्थानों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, उचित दर की दुकानों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान के साथ फहराया जाए।

VK Finance

उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण, उपलब्धता एवं वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों, खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाओं, एमएसएमई इकाइयों तथा स्थानीय उत्पादन केंद्रों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जन सेवा केंद्रों, तहसीलों, विकास खंड कार्यालयों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, डाकघरों, पेट्रोल पंपों एवं अन्य निर्धारित केंद्रों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज आसानी से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आगामी 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, गरिमा एवं सम्मान के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी स्मारकों, शहीद स्थलों एवं स्मृति स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment